By Ashwini Shah, Travellers’ University

Published on: July 8, 2024

मेरा नाम नाजूबा खांन है मेरे पिता जी का नाम खुर्शीद खांन है मैं गांव सिहावली की रहने वाली हूं और मैं गवर्नमेंट स्कूल सिहावली में 12 वीं कक्षा में पढ़ती हूं मैं मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बात करना चाहती हूं क्योंकि पहले मानसिक स्वास्थ्य क्या होता है, क्यूं होता है इसके क्या लक्षण होते हैं ओर इससे कैसे बाहर निकला जा सकता है इन सबके बारे में मैं कुछ नहीं जानती थी लेकिन कुछ दिन पहले अतय्या मैम हमारे स्कूल में आई और उन्होंने बताया कि वो हमें मानसिक स्वास्थ्य और जेंडर के बारे में ट्रेनिंग देंगी। तो मानसिक स्वास्थ्य के बारे में अभी तक हमने जो कुछ भी सीखा है वो ये है कि मानसिक स्वास्थ्य एक चिकित्सकीय बीमारी होती है ना कि किसी देवता का अभिशाप या दंड। ओर हम अपने इमोशन को कैसे नियंत्रण में कर सकते हैं कौनसे कारक होते जो हमे नुकसान पहुंचा सकते हैं और कौनसे सुरक्षात्मक कारक होते हैं। हमें मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने के लिए व्यायाम करने चाहिए। अतय्या मैम बहुत अच्छे तरीके से हमें ट्रेनिंग दे रही है मुझे कोई भी डाउट होता है तो मैं उनसे बेझिझक होकर उनसे बात कर सकती हूं और जब से में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में पढ़ने लगी हूं तब से प्रतिदिन व्यायाम करती हूं ये सब करके मैं बहुत अच्छा महसूस करती हूं इसीलिए मैं अतय्या मैम ओर DEF का दिल से आभार व्यक्त करती हूं, धन्यवाद।